Monday, May 20, 2024

मप्र : मोहन यादव सोमवार सुबह मिलेंगे राज्यपाल से, मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

भोपाल। मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार सोमवार, 25 दिसंबर को होना तय हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो दिन तक दिल्ली प्रवास पर भाजपा के तमाम केन्द्रीय नेताओं से मुलाकात की और संभावित मंत्रियों की सूची पर मंथन किया। इस दौरान मंत्रियों के नाम पर अंतिम मुहर लग गई है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने रविवार देर शाम मीडिया से बातचीत के दौरान इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वे सोमवार सुबह नौ बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और मंत्रियों के नाम की सूची सौंपेंगे।

शीर्ष नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारी शुरू हो गई। राजभवन के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सोमवार को राज्यपाल से भेंट के लिए समय मांगा है। इसके बाद वे इंदौर रवाना होंगे, जहां हुकूमचंद मिल के मजदूरों के राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने सोमवार शाम को प्रस्तावित ग्वालियर दौरा भी रद्द कर दिया है। इंदौर में हुकुमचंद मिल के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे भोपाल लौटेंगे और दोपहर साढ़े तीन बजे शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि करीब 20 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसमें नए चेहरे के साथ ही कुछ पूर्व मंत्रियों को मौका देने की बात सामने आ रही है। हालांकि, मंत्रियों के नाम की आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद को संभाले डॉ. मोहन यादव को 11 दिन हो गए हैं। उन्होंने 13 दिसंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ दो डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा आर राजेन्द्र शुक्ल ने भी शपथ ली थी, लेकिन 11 दिन बाद भी मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो सका है। ऐसा 20 साल में पहली बार हुआ है। मंत्रिमंडल गठन को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव सात दिन में तीन बार दिल्ली जा चुके हैं। रविवार को भी उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की, जिसमें मंत्रिमंडल के नाम पर अंतिम मुहर लग गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को दिल्ली प्रवास के दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के निवास पर पहुंचकर सौजन्य भेंट की। उन्होंने बिड़ला को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। यह मुख्यमंत्री डॉ. यादव की कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत पहली मुलाकात थी। बिड़ला ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को नए पद व दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपनी प्रगतिशील सोच से मध्य प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय