Sunday, May 19, 2024

कुश्ती संघ को भंग किये जाने पर बोले भूपेंद्र चौधरी-सरकार किसी के दबाव में नहीं !

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

बाराबंकी। खिलाड़ियों के दबाव में खेल मंत्रालय द्वारा नव निर्वाचित कुश्ती संघ को भंग किये जाने के सवाल पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार किसी के दबाव में नहीं है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी बाराबंकी पहुंचे। उन्होंने यहां देवा विकासखंड के सरसौदी गांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा जनता के बीच में है। उनका सपना विकसित, आत्मनिर्भर और विश्व का नेतृत्व करने वाला भारत है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इस दौरान खेल मंत्रालय द्वारा नव निर्वाचित कुश्ती संघ को भंग करने के मामले पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार और पार्टी न्यायिक प्रक्रिया में विश्वास रखती है। सरकार ने किसी के दबाव में यह फैसला नहीं लिया बल्कि जो विधि संवत होगा, खेल मंत्रालय ने सोच समझकर वह फैसला लिया होगा।

खिलाड़ियों के दबाव में खेल मंत्रालय द्वारा नव निर्वाचित कुश्ती संघ को भंग किये जाने के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार किसी के दबाव में नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार और पार्टी न्यायिक प्रक्रिया में विश्वास रखती है। इस मामले में जो विधि संवत होगा, वही फैसला सरकार ने लिया होगा।

वहीं राम मंदिर उद्घाटन में अखिलेश यादव को न्यौता देने के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह फैसला श्रीरामजन्म भूमि ट्रस्ट का होगा लेकिन भगवान श्रीराम का मंदिर देश के 140 करोड़ लोगों का है। वहां जाने को लेकर किसी पर बंदिश नहीं लगाई गई है।

वहीं संसद में उपराष्ट्रपति की मिमिक्री को लेकर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह के व्यवहार की कोई जगह नहीं है। लेकिन कांग्रेस कई सालों से लगातार पीएम मोदी का अपमान कर रही है। अब जिस तरह का व्यवहार उपराष्ट्रपति के साथ किया गया है। उसकी जितनी निंदा की जाये, वह कम होगी। देश की जनता सब देख रही है। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस-सपा-बसपा सहित तमाम विपक्षी दलों की सरकारों के समय गरीबों के लिए बनने वाली योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थी। साल 2017 से पहले पूरा प्रदेश दंगाइयों के हवाले था। सरकारी दलों के लोग अराजकता, भ्रष्टाचार और दंगों में शामिल रहते थे। लेकिन आज सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश के अंदर बेहतर कानून के राज साथ सुरक्षा का वातावरण पैदा हुआ है।

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा आत्मनिर्भर भारत का संदेश है, जिसमें सभी देशवासियों की आत्मनिर्भरता समाहित है। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, जिसके लिए समाज के सभी वर्गों को साथ चलना है। भारतीय जनता पार्टी की सरकारें अपने कामकाज का लेखा-जोखा लेकर आपके दरवाजे पर आई है और अब तक विभिन्न योजनाओं से छुटे हुए पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने का संकल्प लेकर आई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय