Saturday, May 3, 2025

मुंबई पुलिस ने अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ चलाया अभियान, 15 दिन में 36 घुसपैठिए गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई पुलिस ने मुंबई में रह रहे अवैध बांग्लादेशियों पर अभियान चलाकर पिछले 15 दिनों में शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों, गोवंडी, शिवाजी नगर, मानखुर्द, देवनार, चूनाभट्टी और घाटकोपर से 36 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों में कई ऐसे लोग भी हैं जो 10 से 15 सालों से मुंबई में रह रहे थे। पुलिस ने इन घुसपैठियों के पास से बर्थ सर्टिफिकेट, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों को बरामद किए। जांच में सामने आया कि ये सभी दस्तावेज फर्जी थे।

पुलिस ने बताया कि ये दस्तावेज एजेंटों द्वारा बनाए गए थे, जो 5 से 10 हजार रुपये लेकर इन घुसपैठियों के लिए फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट और अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार करते थे, जिनकी मदद से उनका आधार कार्ड भी बनवाया गया था। मुंबई पुलिस के डीसीपी नवनाथ ढवले ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया, “हमने पुल‍िस को शहर में रह रहे अवैध बांग्लादेशी नागरिकों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत हमने पिछले 15 दिन में 18 केस दर्ज किए।

कार्रवाई के तहत हमने 36 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया।” उन्होंने आगे कहा, “इन बांग्लादेशियों के पास से हमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, फर्जी लिविंग सर्टिफिकेट और बर्थ सर्टिफिकेट बरामद किए गए। इस पर आगे की जांच की जा रही है। जिनको हमने गिरफ्तार किया है, वे 10 या 15 सालों से यहां रह रहे थे। ये लोग भारत में आकर दिहाड़ी मजदूरी जैसे- भवन निर्माण, प्लंबिंग जैसे काम कर रहे थे।” उन्होंने कहा कि यह लोग भारतीय दस्तावेज बनवाने के लिए पांच से दस हजार रुपये तक देते थे। पैसों से ही यह लोग फर्जी दस्तावेज बनवाते थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय