Monday, April 29, 2024

सहारनपुर में नगरायुक्त ने किया वार्ड 37 गिल कॉलोनी का निरीक्षण, दिए निर्देश

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सहारनपुर। नगर निगम गिल कॉलोनी से सटे ढमोला नदी के किनारे ग्रीन बेल्ट विकसित करेगा। सिंचाई विभाग से एनओसी लेने के बाद निगम ग्रीन बेल्ट का कार्य शुरु करेेगा। इस सम्बंध में नगरायुक्त ने आज निगम अधिकारियों को निर्देश दिए। नगरायुक्त निगम अधिकारियों के साथ आज सुबह गिल कॉलोनी का निरीक्षण कर रही थी।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज नगर निगम के अधिकारियों को साथ लेकर आज सुबह वार्ड 37 गिल कॉलोनी पहुंची। पार्षद गौरव कपिल व रेजीडेंट्स एसोसियेशन नारायणपुरी गिल कॉलोनी के अध्यक्ष सुवीर गुप्ता और सचिव राजेश कपूर एडवोकेट सहित कॉलोनीवासियों ने बुके भेंट कर नगरायुक्त का स्वागत किया। नगरायुक्त ने क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए लोगों से साफ-सफाई, जल निकासी व सीवर आदि के सम्बंध में जानकारी ली और उनके समाधान के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

 

पार्षद गौरव कपिल व एसोसियेशन सचिव राजेश कपूर ने नगरायुक्त को बताया कि उनके पूरे क्षेत्र में कोई पार्क नहीं है। उन्होंने ढमोला नदी के किनारे खाली पड़ी भूमि पर पार्क बनाने का सुझाव दिया जिस पर नगरायुक्त ने सिंचाई विभाग से एनओसी लेकर ग्रीन बेल्ट विकसित करने के निर्देश दिए। लोगों की मांग पर उन्होंने गिल कॉलोनी के कई दशक पुराने गेट (डेरी के बराबर में) के पिलर का निरीक्षण करते हुए गेट के रेनोवेशन हेतु निर्माण विभाग को आगणन बनाने को कहा। घरों से कूड़ा कलेक्शन और पुरान सीवर लाइन चौक की समस्या पर उन्होंने जलकल विभाग के अधिकारियों को सीवर सफाई का अभियान चलाने तथा सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम को आईटीसी के सहयोग से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कराने की व्यवस्था बनाने पर जोर दिया।

इसके अलावा पार्षद गौरव कपिल व क्षेत्रीय लोगों ने कोर्ट रोड नाला निर्माण, कॉलोनी क्षेत्र में यूरिनल निर्माण, गली नंबर दो नाले को ठीक कराने, हाथी गेट की पुलिया व नाला सफाई तथा कॉलोनी में कैमरे लगवाने आदि की मांग की। नगरायुक्त ने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। क्षेत्रीय लोगों ने गली नंबर दो में बनाई गयी सीसी सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग की भी शिकायत की। जिस पर नगरायुक्त ने अधिकारियों को उस सम्बंध में कार्रवाई के आदेश दिए।

 

इस दौरान सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, शिवराज सिंह, अधीक्षण अभियंता जलकल वी बी सिंह, एई राजेंद्र प्रसाद, एई निर्माण रतन पाण्डेय, जेडएसओ राजीव, मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल व चंद्रपाल के  अलावा क्षेत्र के रामकुमार सिंह, मदन गोपाल अरोड़ा, नवदीप, राहुल कपिल, गजेंद्र त्यागी व पूर्व सभासद संजीव सेखरी आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय