Saturday, April 26, 2025

सहारनपुर में नगर निगम द्वारा 22 जनवरी को अमृत तालाब पर होगा भव्य आयोजन

सहारनपुर। सहारनपुर के इतिहास में पहली बार श्रीराम की जीवन झांकियां लेजर शो के माध्यम से लोगों को दिखायी जायेंगी। श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर निगम द्वारा यह ऐतिहासिक आयोजन 22 जनवरी को दिल्ली रोड स्थित अमृत तालाब पर किया जायेगा। आयोजन के दौरान तालाब पर भजन संध्या के बीच एक लाख दीप प्रज्ज्वलित कर दीप मालिका भी सजायी जायेगी। इस दृष्टि से 22 जनवरी का दिन सहारनपुर में भी ऐतिहासिक व अविस्मरणीय होगा।

 

महापौर डॉ. अजय कुमार ने आयोजन के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नगर निगम द्वारा शहर के ढाई सौ से अधिक मंदिरों में विशेष साफ सफाई व रंगोली बनायी जा रही है। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर सहारनपुर अपने ढंग से ऐतिहासिक भागेदारी करेगा।

[irp cats=”24”]

 

 

नगर निगम की ओर से 22 जनवरी की शाम 06 बजे दिल्ली रोड स्थित अमृत तालाब पर आर्ट ऑफ लिविंग के साधक भजन संध्या के दौरान श्रीराम नाम का गुणगान करेंगे तथा शहर की विभिन्न औद्योगिक, व्यापारिक, आध्यात्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक संस्थाओं के सहयोग से तालाब के चारों ओर एक लाख दीप प्रज्ज्वलित कर दीपमालिका महोत्सव मनाया जायेगा। इन दीपों में कान्हा उपवन गौशाला में गाय के गोबर से निर्मित 5100 दीपक भी शामिल रहेंगे।

 

उन्होंने बताया कि आयोजन का मुख्य आकर्षण भगवान श्री राम के जीवन की झांकियों पर आधारित लेजर शो होगा। ऐसा लेजर शो सहारनपुर में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इस दृष्टि से यह आयोजन ऐतिहासिक व अद्वितीय होगा।

 

अमृत तालाब पर 22 जनवरी के अतिरिक्त अन्य दिवसों में भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लेजर शो का आयोजन कराया जायेगा। महापौर ने महानगर के सभी लोगों से अमृत तालाब पर पहुंचकर श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अपने परिवार व मित्रों सहित दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजन में भागीदारी करने का आह्वान किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय