Saturday, April 26, 2025

भाजपा सरकार में महिलाओं का शोषण चरम सीमा पर: रूही

सहारनपुर। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव रूही अंजुम ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का शोषण चरम सीमा पर हो रहा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा पूरी तरह खोखला साबित हो रहा है।

 

राष्ट्रीय महासचिव रूही अंजुम आज यहां अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर महिला सभा की कार्यकत्रियों की आयोजित बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार में महिला सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए हमें एकजुट होना होगा उन्होंने महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि 2024 में होने वाले भी लोकसभा चुनाव में हमें वोट की ताकत से भाजपा को चोट देनी होगी तभी महिलाओं का सम्मान बच सकता है।

[irp cats=”24”]

 

 

सपा जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि मौजूदा सरकार कि गलत नीतियों कारण आज हर वर्ग समस्याओं से जूझ रहा है और महंगाई ने सभी की कमर तोड़ दी है। जिसका एकमात्र विकल्प हमारा वोट है। इस वोट को मजबूती के साथ प्रयोग कर भाजपा को सत्ता से अलग करने का काम करें।

 

 

इस अवसर पर महिला सभा जिला अध्यक्ष महजबी खान, सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी ने कहा कि देश का भविष्य बढ़ाने और संविधान की रक्षा के लिए हमें एक जुटता के साथ भाजपा को सत्ता से अलग करना होगा, तभी महंगाई भ्रष्टाचार से मुक्ति मिल सकती है। इस अवसर पर नये पदाधिकारी की घोषणा की गयी।

 

बैठक को श्रीमती रूबी कौशिक, श्रीमती सबरीन, श्रीमती मिला देवी, जिंदी गुर्जर, मेहताब, इसराना, श्रीमती जमशीर, श्रीमती रिहाना आदि ने संबोधित किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय