Saturday, April 26, 2025

22 जनवरी के दिन को ऐतिहासिक पर्व के रूप में मनायें: आरती शर्मा

सहारनपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में भाजपा महिला मोर्चा ने मेंहदी कार्यक्रम का आयेजन किया गया, जिसमें महिलाआंे ने हाथों पर जय श्रीराम, कमल आदि की मेंहदी लगवाकर रामलला के प्रति अपनी खुशी जाहिर की।

 

भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष आरती शर्मा के नेतृत्व में अंबेडकर स्टेडियम में मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने अपने हाथों पर जय श्री राम, कमल, आदि की मेहंदी लगवा कर रामलला के आने की खुशी जाहिर की।

[irp cats=”24”]

 

 

महानगर अध्यक्ष आरती शर्मा ने कहा कि श्रीराम लला के आने की खुशी में देश भर में खुशी का माहौल बना हुआ है, जिसमें महिलाओं ने अपने हाथों पर मेहंदी लगाकर खुशी जाहिर की और 22 जनवरी का बड़ी उत्सुकता से इंतजार कर रही है। उन्होने कहा कि अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसे लेकर राम नगरी के साथ पूरे देश समेत सहारनपुर जनपद मे भी उत्साह का माहौल है।

 

 

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। 22 जनवरी को पूरे देश मे दीपावली की तरह मनाया जायेगा। मेहंदी कार्यक्रम मे सारिका गुप्ता, विनीता, निकिता, पूजा, नम्रता, दुर्गा, संगीता, बबली, वीना, पूनम यादव, प्रवीण चौधरी, ज्योति अग्रवाल, रजनी ककड़ समेत कई  महिलाएं उपस्थित रही।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय