Wednesday, May 21, 2025

सहारनपुर में चौकीदार की हत्या का खुलासा, दो हत्यारोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना फतेहपुर पुलिस ने मात्र 24 घंटें में हत्या की घटना का खुलासा कर दो हत्यारोपियांे को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त फावडा, पाठल लोहा व बाईक को बरामद किया है।

आज पुलिस लाइन के सभागार में पत्रकारों के सम्मुख हत्या का खुलासा करते हुए एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि 12 सितंबर की रात को पल्टूराम खेत पर चौकीदारी कर रहा था। 13 सितंबर की सुबह को पल्टूराम का शव मिला था।

चौकीदार के सिर पर गहरा घाव था। मृतक के बेटे सुशील कुमार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामले की जांच की। पुलिस ने दो हत्यारोपियों लाला उर्फ इकराम तेली, पुत्र इस्लाम व इकबाल पुत्र इरफान निवासीगण चांदपुर थाना गागलहेड़ी को गिरफ्तार किया है। जबकि तीसरा हत्यारोपी इमरान फरार है।

जिसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार हत्यारोपियों ने पूछताछ मे बताया कि चौकीदार पल्टूराम तीनों हत्यारोपियों इकराम, इकबाल और इमरान को जानता था। वह 12 सितंबर की देर रात को यूके लिप्टिस और पॉपुलर के पेड़ लाला राजकुमार मित्तल के खेत से काट रहे थे। पल्टूराम जब खेत पर अपनी ड्यूटी पर गया। उसने तीनों आरोपियों को पेड़ काटते हुए देख लिया। आरोपी पेड़ों को काटकर रेहड़े में रख रहे थे। जिसका पल्टूराम ने विरोध किया।

पल्टूराम को आरोपियों ने पैसे का लालच भी दिया। लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद हुई कहासुनी के मारपीट हो गयी और गुस्से मंे पल्टूराम के सिर पर पाठल से वार कर दिया। जिससे वह जमीन पर गिर गया। उसकी मौत हो गई। उसके शव को गन्ने के खेत में छिपा दिया।

हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे क्षेत्राधिकारी सदर अभितेष सिंह, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रईस अहमद, उपनिरीक्षक नवीन कुमार, करण नागर, हैड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, विपिन राणा, कांस्टेबल श्याम पाल शामिल रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय