Tuesday, May 20, 2025

ग्रेटर नोएडा में दो दोस्तों पर कातिलाना हमला, एक की मौत

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली के बल्लूखेड़ा गांव में घर में सो रहे दो दोस्तों पर फावड़े से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि एक की मौत हो गई है वहीं दूसरे की हालत गंभीर है। दोनों दोस्त एक कमरे में रात सोए थे। सुबह परिजनों ने दोनों को कमरे में लहूलुहान स्थिति में देखा।

जानकारी के मुताबिक, बल्लूखेड़ा गांव में देर रात दोनों लोगों पर घर में सोते वक्त अज्ञात ने फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें रोडवेज से रिटायर्ड कर्मी रामकुमार 55 साल की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति विक्रमजीत को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है।

परिजनों को घटना की जानकारी सुबह हुई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। डीसीपी साद मियां खा कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। साथ ही डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्यारोपियों का सुराग लगाने के प्रयास में जुटी हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय