Monday, April 28, 2025

चेहरा दिखाकर मतदान करें मुस्लिम महिलाएं- गिरिराज सिंह

बेगूसराय। लोकसभा चुनाव के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुस्लिम महिलाओं को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वोट डालने के लिए मुस्लिम महिलाएं बुर्के पहनकर जाती हैं, जिससे मतदान प्रभावित होने की आशंका रहती है।

 

उन्होंने कहा, “मुस्लिम महिला मतदाता वोट डालने के लिए बूथ पर बुर्का पहनकर जाती हैं, जिनका चेहरा ढका रहता है। पोलिंग एजेंट को उनका चेहरा देखकर पहचान करने का अधिकार होता है। इस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। लोग बुर्का पहनकर जाते हैं, चेहरा ढका रहता है और इससे चुनाव प्रभावित होता है। लोगों से मेरा आग्रह है कि बूथ पर अगर कोई पोलिंग एजेंट ऐसा करता है तो बुरा नहीं मानना चाहिए। मैं चुनाव अधिकारियों से भी निवेदन करता हूं कि चुनाव आयोग का भी यह इंस्ट्रक्शन है कि अगर किसी मतदाता का चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है तो वह उसका चेहरा देख सकते हैं।”

[irp cats=”24”]

 

गिरिराज सिंह इससे पहले भी बुर्के के खिलाफ तरह-तरह के बयान दे चुके हैं। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने बुर्के पर बैन लगाने की मांग की थी। उनकी दलील थी कि बुर्के की आड़ में कई जगह बम विस्फोट हुए हैं, इसलिए निश्चित तौर पर बुर्के पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

 

गिरिराज सिंह भाजपा के दिग्गज नेता हैं और केंद्र सरकार में मंत्री हैं। बेगूसराय लोकसभा सीट से भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर उनका सामना सीपीआई नेता अवधेश कुमार राय से है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय