Tuesday, May 20, 2025

जालौन में चचेरे भाई ने बहन को नदी में डुबोकर मार डाला, गिरफ्तार

जालौन। माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र में रविवार को ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। इलाके में रहने वाली 12 वर्षीय किशोरी किसी से फोन पर बात कर रही थी। इसी से नाराज चचेरे भाई ने बहन को नदी में डुबोकर मार डाला। परिजनों की सूचना पर गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

महोई गांव की रहने वाली मान सिंह बघेल की 12 वर्षीय पुत्री मीनाक्षी उर्फ मित्तल कक्षा आठ की छात्रा थी। शनिवार की शाम मीनाक्षी गाय को पशु बाड़ा में बांधने गई थी। काफी देर होने पर जब मीनाक्षी वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला।

परिजनों ने इसके बारे में पुलिस को सूचना दी। शनिवार देर रात को माधौगढ़ के सीओ शैलेन्द्र बाजपेई, कोतवाल नागेन्द्र पाठक, बंगरा चौकी प्रभारी राहुल सिंह मौके पर पहुंचे और किशोरी की खोजबीन शुरू की। रविवार को नदी से शव लापता किशोरी का शव बरामद कर लिया। किशोरी के मोबाइल की जांच की गई, जिसमें लड़की के चचेरे भाई शिवकुमार बघेल का नंबर मिला। शक के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

पहले तो उसने कुछ नहीं बताया, लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और उसने अपना गुनाह स्वीकार लिया। आरोपित शिव कुमार ने बताया कि मीनाक्षी को उसने नदी में डुबाकर मार दिया। वह किसी युवक से फोन पर बात करती थी। इसी बात से नाराज होकर उसने इस घटना को अंजाम दिया है। बहन की हत्या में चचेरे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय