Thursday, April 17, 2025

मुजफ्फरनगर: जीजा को साले ने पीटकर किया लहुलूहान, मायके आई पत्नी को लेने पहुंचा था

मुजफ्फरनगर। अपनी ससुराल में पत्नी को लेने आये युवक की उसके साले ने ही जमकर पिटाई कर उसे लहुलूहान कर दिया। उक्त युवक सात दिन पहले मायके आई पत्नी को लेने पहुंचा था, जहां उसके साले ने लात घूंसे मारकर उसे घायल कर दिया।

 

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मौहल्ला मल्हुपुरा में चित्तौड़ा निवासी जावेद की ससुराल है। सात दिन पहले उसकी पत्नी मायके आ गई थी। जावेद अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था, जहां किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर जावेद की उसके साले ने पिटाई कर दी, जिसमें जावेद लहुलूहान हो गया।

 

 

घायल अवस्था में जावेद थाना सिविल लाइन पहुंचे और थानाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह को तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें :  मुजफ्फरनगर में SSP कार्यालय पहुंचीं मोरना की महिलाएं, इंसाफ की गुहार लगाई, न्याय न मिलने पर दी सामूहिक आत्महत्या की चेतावनी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय