Sunday, May 18, 2025

मुजफ्फरनगर डेंटल एसोसिएशन ने किया सेमिनार का आयोजन, डॉ. कंचन त्यागी बनी स्पीकर

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर डेंटल एसोसिएशन ने विगत रात सर्कुलर रोड स्थित स्वर्ण इन होटल में एक सेमिनार का आयोजन किया। आज की सेमिनार में स्पीकर डॉक्टर कंचन त्यागी ने गर्भावस्था के दौरान दांतों की देखभाल के विषय पर विस्तार से बताया।

 

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में पैनल के सभी सदस्यों का योगदान रहा, जिसमें डॉ. अंबुजा अरोड़ा (अध्यक्ष), डॉ नितिन गर्ग (उपाध्यक्ष), डॉ विपुल यादव (कोषाध्यक्ष), डॉ रविन्द्र पाल सिंह (मीडिया इंचार्ज) और डॉ वंदना त्यागी (फीमेल कोऑर्डिनेटर) का योगदान महत्वपूर्ण रहा।

 

कार्यक्रम के अंत में डॉ. अलिन जैन और डॉ रविंद्र पाल सिंह ने डॉ कंचन त्यागी को उपहार और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

 

इस सुंदर कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य दंत चिकित्सकों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. आदित्य मलिक, डॉ. शोभित मिश्रा, डॉ. प्रतीक त्यागी, डॉ. बैकुंठ अग्रवाल, डॉ. अनुभव अग्रवाल, डॉ. अश्वनी पुंडीर, डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ जगजोत सिंह, हर्ष शर्मा, डॉ. मोनिका सिंह, डॉ विन्नी, डॉ. प्रियती अरोरा, डॉ. सलोनी अग्रवाल, डॉ. अंकिता सिंह, डॉ. प्रियंका नारंग, डॉ. नितिका अरोड़ा शर्मा शामिल थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय