Saturday, April 26, 2025

मुज़फ्फरनगर: सिलाई सिखाने के नाम पर हजारों का फ्रॉड, लड़कियों से पैसे लेकर फरार हुआ व्यक्ति

जानसठ/सिखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव बिहारी की दर्जनों महिलाएं ग्राम प्रधान को साथ लेकर थाने पहुंची और सिलाई के नाम पर उनसे जो पैसे लिए गए हैं उनको दिलाने की मांग की।

शनिवार को सिखेड़ा थाना क्षेत्र की दर्जनों महिलाएं ग्राम प्रधान बिहारी को लेकर थाने पहुंची और तहरीर देते हुए जानकारी दी कि अरविंद नाम का एक आदमी अपने आप को खतौली जिला मुजफ्फरनगर निवासी बता रहा था। उसने 14 अप्रैल 2024 को सिलाई सेंटर खोला और सिलाई मशीन व रजिस्ट्रेशन के नाम पर रू. 500 प्रत्येक महिला से ले लिए और कुछ लड़कियों को अपने पास सिलाई सीखाने के लिए रख लिया। उसने चार सौ बीसी करके उनके भी रू 30,000 ले लिए। जिसके बाद अरविंद पैसे लेकर गायब हो गया।

जब महिलाओं ने उससे बात करनी चाही, तो उसका मोबाइल बंद आया जो आज तक बंद ही है। महिलाओं ने बताया कि वो तकरीबन 100 लड़कियों से 500 रुपए लेकर भाग गया है।

[irp cats=”24”]

इसलिए सभी महिलाओं व लड़कियों ने परेशान होकर अरविंद नाम के युवक के नाम थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्रभारी निरीक्षक थाना सिखेड़ा ने सभी महिलाओं को आश्वासन दिया, कि जल्द ही उसको गिरफ्तार किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय