Sunday, April 27, 2025

मुजफ्फरनगर:सिविल लाइन पुलिस ने बीस साल से फरार बदमाश को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाईन पुलिस ने 20 वर्ष से फरार तथा न्यायालय से मफरुर घोषित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

मुज़फ्फरनगर में थाने पहुंची भाकियू अराजनैतिक की फूट, एक-दूसरे पर लगाये आरोप-प्रत्यारोप

जनपद में वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाईन आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में आज थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा 20 वर्ष से फरार तथा न्यायालय से मफरुर घोषित अभियुक्त को अम्बेडकर चौक कचहरी गेट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

मुज़फ्फरनगर में कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, पुलिस ने कार को लिया कब्जे में

[irp cats=”24”]

 

सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि अभियुक्त के विरूद्ध वर्ष 2004 में थाना सिविल लाईन पर मु0अ0सं0 07/2004 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम पंजीकृत किया गया था, जिसमें अभियुक्त द्वारा न्यायालय से जमानत करा ली गयी तथा उसके बाद कभी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नही हुआ। अभियुक्त को न्यायालय द्वारा मफरूर घोषित किया गया था। आज थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त को अम्बेडकर चौक कचहरी गेट से गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम विकास पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम बामनौली थाना दोघट जनपद बागपत बताया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय