Wednesday, April 23, 2025

मुजफ्फरनगर में दो निजी अस्पतालों ने टैक्स निर्धारण के दौरान छिपाए तथ्य, नगर पालिका को लगाया चूना, नोटिस जारी

मुजफ्फरनगर। शहर के दो निजी अस्पतालों ने टैक्स निर्धारण के दौरान तथ्य छिपाते हुए नगर पालिका को 7.32 लाख रुपये से अधिक का चूना लगा दिया। इसके साथ ही इन अस्पतालों में अवैध पार्किंग भी पाई गई। दोनों अस्पतालों ने पालिका से व्यवसायिक लाइसेंस भी नहीं लिया। सभासद की शिकायत पर जांच के बाद पालिका टैक्स विभाग ने कर अपवंचन का आरोप लगाते हुए दोनों निजी अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी किया है।

नगरपालिका वार्ड 20 के सभासद और भाजपा नेता हनी पाल ने 23 अगस्त को पालिका कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार यादव को शिकायती पत्र दिया था। शहर के भोपा रोड पर स्थित आनंद हॉस्पिटल और वकील रोड स्थित राजवंशी नर्सिंग होम पर अवैध पार्किंग संचालित करने व अन्य अनियमितता का आरोप लगाया था।

कर निर्धारण अधिकारी ने राजस्व निरीक्षकों की संयुक्त टीम से दोनों अस्पतालों का भौतिक सत्यापन कराया। इसके बाद जांच आख्या राजस्व निरीक्षकों ने उनको सौंप दी। दोनों अस्पतालों के मालिकों की ओर से 7.32 लाख रुपये का कर अपवंचन करते हुए पालिका टैक्स विभाग को क्षति पहुंचाई गई। इसके साथ ही व्यवसायिक लाइसेंस भी नहीं लिया गया। अवैध पार्किंग के आरोप भी सही साबित हुए।

[irp cats=”24”]

अब पालिका टैक्स विभाग ने हॉस्पिटल से अपवंचित धनराशि वसूलने के लिए नए सिरे से वार्षिक मूल्यांकन तय किया। कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव ने इसकी पुष्टि की।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय