Wednesday, July 3, 2024

मुजफ्फरनगर को आज मिलेगा नया सांसद- संजीव बालियान, हरेन्द्र मलिक व दारासिंह प्रजापति: किसके सिर सजेगा ताज

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर आज नया सांसद तय हो जाएगा। इस सीट पर  भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी, जबकि बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति भी मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजे की घड़ी आ पहुंची है। मुजफ्फरनगर में भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के बीच सीधी टक्कर की संभावना है। बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति को मिलने वाले वोट भी नतीजों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को कूकड़ा मंडी में सुबह आठ बजे से मतों की गिनती आरंभ होगी।  मुजफ्फरनगर लोकसभा में इस बार 18 लाख 16 हजार 284 मतदाताओं में से 59.13 प्रतिशत ने मताधिकार का प्रयोग किया है, जबकि साल 2०19 में 68.32 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे।  मतदान प्रतिशत में गिरावट के चलते इस बार नतीजे भी चौंकाने वाले हो सकते हैं। भाजपा और सपा के बीच कड़े मुकाबले के आसार बन रहे हैं। दोनों दलों ने एक-दूसरे के कोर वोटरों में सेंधमारी की, जिससे समीकरण उलझ गए हैं। भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान साल 2०14 और 2०19 का लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं,  जबकि सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के पास भी राजनीति का लंबा अनुभव है। वह तीन बार विधायक तथा एक बार राज्यसभा सांसद रहे चुके हैं, जबकि कई बार लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव लड चुके हैं। उनके पुत्र पंकज मलिक भी पांच बार विधानसभा चुनाव लड चुके हैं, जिसमें उन्हें तीन बार जीत मिली है। वर्तमान में पंकज मलिक चरथावल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

किस विधानसभा में कितने मतदाताओं ने किया मतदान
विधानसभा        पुरुष                 महिला           कुल
चरथावल          114649              97374         212०54
बुढ़ाना              132773             1०9188       241961
मुजफ्फरनगर   117168              97195         214375
खतौली             112449             91962          2०4412
पुरकाजी            11०414            9०872          2०1286
मीरापुर             1०7972             8849०         196464

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

11 प्रत्याशियों के  भाग्य का होगा फैसला
मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से इस बार 11 प्रत्याशियों ने लोकसभा चुनाव लड़ा है, जिसमें भाजपा से केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, सपा गठबंधन से हरेंद्र मलिक, बसपा से दारा सिंह प्रजापति, निर्दलीय सुनील त्यागी, मनु वर्मा, शशिकांत शर्मा, रेशू शर्मा, जय समता पार्टी से  नील कुमार, राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी से कविता पुंडीर, विशाल जनता पार्टी से बीरबल सिंह और अंकुर ने चुनाव लड़ा, जिसमें मुख्य टक्कर भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान व सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक में ही मानी जा रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय