Tuesday, March 4, 2025

गाजियाबाद में जनरल डॉ. वीके सिंह को मिजोरम का राज्यपाल बनने पर नारायण गिरि ने दी बधाई

गाजियाबाद। पूर्व थल सेनाध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री व गाजियाबाद से दो बार सांसद रहे डॉ. जनरल वीके सिंह को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने जनरल वी के सिंह को राज्यपाल बनने पर बधाई दी व आशीर्वाद दिया और भगवान दूधेश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना की।
पूर्व का अनुभव जनरल के आएगा काम

 

मुज़फ्फरनगर में 3 स्कूली वाहन सीज, एक लाख 10 हज़ार का लगाया जुर्माना

 

 

डॉ. जनरल वीके सिंह अपने पहले कार्यकाल में केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में नार्थ ईस्ट के लिए काम कर चुके हैं। सेना अध्यक्ष के रूप में भी उनका अच्छा अनुभव रहा हैं। उनके इसी अनुभव चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
गाजियाबाद को दी विकास की सौगात

 

पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य करें सभी कार्यकर्ता, बोले सुनील बंसल…भाजपाईयों ने किया जोरदार स्वागत

 

केंद्रीय मंत्री रहते हुए एक से अधिक मंत्रालयों के मंत्री होते हुए भी डॉ. जनरल वीके सिंह ने ना सिर्फ गाजियाबाद का विकास किया और अनेक सौगात दीं, वरन व्यस्तता के बावजूद गाजियाबाद वासियों के लिए सदैव उपलब्घ रहे। अब उन्हें राज्यपाल के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है तो अपनी इस जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए राज्यपाल के रूप में भी एक मिसाल कायम करेंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय