Saturday, June 15, 2024

नरेन्द्र मोदी आज भी लोकप्रिय, 2024 में फिर बनेगी भाजपा सरकार: राजनाथ

महराजगंज। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि 2024 में देश में सरकार बनाने का विपक्ष का सपने पर पानी फिर जाएगा। वजह, देश की जनता एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली मोदी सरकार बनाने जा रही है। आज भी पहले जैसे ही प्रधानामंत्री नरेन्द्र मोदी जनता के बीच लोकप्रिय हैं।

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने महाराजगंज पहुंचे रक्षामंत्री ने कहा कि 2024 में लोकसभा चुनाव में एक बार जनता नरेंद्र मोदी को देश की प्रधानमंत्री बनाने जा रही है क्योंकि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इनको जनता पूरी तरह से नकार देगी। आज पूरा विश्व, भारत को सुनने को तैयार है। पूरे विश्व में नरेंद्र मोदी और भारत का कद बढ़ा है। ऐसे में राहुल गांधी को विदेश में जाकर देश के खिलाफ नहीं बोलना चाहिए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को विदेश में जाकर अपने ही देश की निंदा करने की घटना को किसी भी स्तर पर सही नहीं ठहराया जा सकता है। यह कृत्य निंदनीय है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय