Sunday, April 27, 2025

गन्ने के दाम ना बढ़ाने पर बोले नरेश टिकैत, किसानों की लगातार अनदेखी कर रही सरकार

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने के दाम ना बढ़ाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों का 75% गन्ना मिलों में जा चुका है और लगभग 25 %गन्ना ही खेतों में खडा है।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की लगातार अनदेखी कर रही है जहां डीजल, खाद, कीटनाशक दवाइयां और मजदूरी महंगी हुई है वही गन्ने के दाम न बढ़ाना निराशाजनक है।

जहां किसानों की गन्ना उत्पादन लागत बढी है, ऐसे में गन्ने के दाम न बढ़ाने से यह बात साबित होती है कि यह सरकार उद्योगपतियों के हाथों की कठपुतली बनी हुई है।

[irp cats=”24”]

देश के बेहतर भविष्य के लिए एवं देश के विकास के लिए देश की रीढ किसान का मजबूत और आत्मनिर्भर होना बेहद जरूरी है और वह तभी संभव है जब किसान को उसकी फसलों के का वाजिब दाम मिले।

चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसानों के हक के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय