Monday, October 14, 2024

निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी को दिया गया राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान

खण्डवा। देश के जाने माने पार्श्व गायक स्व. किशोर कुमार की पुण्य तिथि के अवसर पर रविवार को पुलिस परेड ग्राउण्ड खण्डवा में आयोजित कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने सुप्रसिद्ध पटकथा लेखक और निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी को वर्ष 2023 का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि प्रथम राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान वर्ष 1997 में फिल्म निर्देशक हृषिकेश मुखर्जी को दिया गया था, जबकि 27 वॉं सम्मान आज पटकथा लेखक राजकुमार हिरानी को दिया गया है। इस अवसर पर स्व. किशोर कुमार के यादगार गीतों की प्रस्तुति मुम्बई के कलाकार नीरज श्रीधर एवं उनकी टीम द्वारा दी गई।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित कार्यक्रम में खण्डवा विधायक कंचन तनवे, महापौर अमृता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, संस्कृति विभाग के संचालक एनपी नामदेव, कलेक्टर अनूप कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में संगीतप्रेमी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि वर्ष 2023 के लिए राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान पटकथा लेखक राजकुमार हिरानी को दिया है। उन्होंने कहा कि किशोर कुमार एक बड़े गायक थे। किशोर कुमार हमेशा कहते थे कि दूध जलेबी खाएंगे, खण्डवा में बस जाएंगे।

पटकथा लेखक राजकुमार हिरानी ने अपने संबोधन में किशोर कुमार राष्ट्रीय सम्मान के लिए उनके चयन के लिए मध्य प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बचपन से ही स्व. किशोर कुमार उनके पसंदीदा गायक रहे है, आज उनके नाम का राष्ट्रीय सम्मान पाकर वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। संस्कृति विभाग के संचालक एनपी नामदेव ने इससे पूर्व राजकुमार हिरानी के लिए प्रशस्ति पत्र का वाचन किया और बताया कि हिरानी को प्रमुख रूप से मुन्ना भाई एमबीबीएस (2003), लगे रहो मुन्ना भाई (2006) और थ्री इडीयट्स (2009) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

अलंकरण समारोह में सुप्रसिद्ध गायक नीरज श्रीधर एवं उनकी टीम ने प्रस्तुति दी। गौरतलब है कि नीरज श्रीधर ने गॉड तुस्सी ग्रेट हो के गाने ‘तुमको देखा‘ भागम भाग में ‘भागम भाग‘ भी गाया। उन्हें ‘टिकट टू हॉलीवुड‘ का झूम बराबर झूम, ‘हे बेबी‘ का हे बेबी, धन धना धन गोल का ‘इश्क का कलमा‘ और ‘‘भूल भुलैया‘‘ का भूल भुलैया गीतों के गायन के लिए जाना जाता है।

उल्लेखनीय है कि संस्कृति विभाग द्वारा दिये जाने वाला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान वर्ष 1997 में फिल्म निर्देशक हृषिकेश मुखर्जी को दिया गया था। इसके बाद वर्ष 1998 में अभिनेता नसरूद्दीन शाह, 1999 में पटकथा लेखक गुलजार, सन 2000 में गीतकार कैफी आजमीन, 2001 में फिल्म निर्देशक बी.आर. चौपड़ा, 2002 में फिल्म अभिनेता अभिताभ बच्चन, 2003 में गोविन्द नेहलानी, 2004 में गीतकार जावेद अख्तर, 2005 में गीतकार श्याम बेनेगल, 2006 में अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, 2007 में अभिनेता मनोज कुमार, 2008 में गीतकार गुलशन बावरा, 2009 में फिल्म निर्देशक यश चौपड़ा, 2010 में अभिनेता देवानंद, 2011 में पटकथा के लिए सलीम खान, 2012 में गीतकार समीर, 2013 में निर्देशन के लिए सई परांजपे, 2014 में फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार, 2015 में पटकथा के लिए रूमी जाफरी, 2016 में गीतकार योगेश, वर्ष 2017 के लिए फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन, 2018 में अभिनेत्री वहीदा रहमान, 2019 में पटकथा के अशोक मिश्रा को, 2020 में गीत लेखक अमिताभ भट्टाचार्य को, 2021 में निर्देशन के लिए विवेक रंजन अग्निहोत्री को, 2022 के लिए अभिनेता धर्मेन्द्र देओल एवं वर्ष 2023 के लिए पटकथा लेखक राजकुमार हिरानी को यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय