Wednesday, July 24, 2024

नोएडा में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का शातिर चोर नावेद पुलिस की गोली का हुआ शिकार

 नोएडा । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र के एक शातिर चोर को मुठभेड़ के दौरान थाना फेस- वन पुलिस ने  गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है।
 अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम मनीष मिश्र ने बताया कि रविवार की रात को थाना फेस- 1 पुलिस सेक्टर 14 -ए के पास चैकिंग कर रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने शक होने पर उसे रुकने का इशारा किया तो वह रुकने की बजाय पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाकर भागने लगा। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई।
पुलिस द्वारा चलाई गई गोली नावेद पुत्र दिलशाद निवासी ब्रह्मपुरी जगतपुरी दिल्ली के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उक्त बदमाश के पास से पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल, देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इस बदमाश के ऊपर पूर्व में चोरी, अवैध हथियार रखने सहित विभिन्न धाराओं में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न थानो में 18 मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस इसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,348FollowersFollow
70,109SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय