Tuesday, April 22, 2025

कैराना में बाइकों की जोरदार भिड़ंत,किशोर की हुई दर्दनाक मौत, एक घायल

कैराना। शामली-कैराना मार्ग पर ब्लॉक कार्यालय के निकट दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दुर्घटना में दूसरा बाइक सवार भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे से मृतक के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

रविवार को जनपद सहारनपुर के गंगोह थानाक्षेत्र के बुढऩपुर गांव निवासी इस्लाम का 16 वर्षीय पुत्र सलमान कस्बे के मोहल्ला आलकलां केनरा बैंक वाली गली में स्थित अपनी रिश्तेदारी में होकर बाइक से अपने घर वापिस लौट रहा था। जैसे ही वह शामली-कैराना मार्ग पर स्थित खण्ड विकास कार्यालय के निकट पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया।

जहां चिकित्सकों ने गम्भीर रूप से घायल सलमान को मृत घोषित कर दिया, जबकि हादसे में घायल दूसरे बाइक सवार मुनव्वर निवासी इस्लामनगर कैराना को गम्भीर हालत के चलते हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर मृतक के रोते-बिलखते परिजन अस्पताल में पहुंचे। वह मृतक सलमान के शव को बिना किसी कानूनी कार्यवाही के ही अपने साथ ले गए। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में बीएसए दफ्तर के डीसी विकास त्यागी बेहोशी की हालत में मिले, पुलिस ने की जांच शुरू
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय