Wednesday, April 16, 2025

नौसेना प्रमुख ने ‘क्षेत्रीय समस्याओं के क्षेत्रीय समाधान’ खोजने पर जोर दिया

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने समुद्री प्रमुखों के बीच आउटरीच पहल की है। उच्च स्तरीय वर्चुअल इंटरेक्शन महासागर के पहले संस्करण में नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने हिंद महासागर क्षेत्र के करीब 10 देशों के नौसेना प्रमुखों से बातचीत के दौरान ‘क्षेत्रीय समस्याओं के क्षेत्रीय समाधान’ खोजने की आवश्यकता पर जोर दिया।

नौसेना प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र में सभी के लिए सक्रिय सुरक्षा और विकास के लिए समुद्री प्रमुखों के बीच उच्च स्तरीय आभासी बातचीत भारतीय नौसेना की आउटरीच पहल है। उन्होंने बांग्लादेश, कोमोरोस, केन्या, मेडागास्कर, मालदीव, मॉरीशस, मोजाम्बिक, सेशेल्स, श्रीलंका और तंजानिया की नौसेनाओं, समुद्री एजेंसियों के प्रमुखों और हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) के तटवर्ती इलाकों के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ बातचीत की।

उच्च स्तरीय वर्चुअल इंटरेक्शन महासागर के पहले संस्करण में एडमिरल आर हरि कुमार ने ‘आम चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए सामूहिक समुद्री दृष्टिकोण’ विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आईओआर में क्षमताओं के सामंजस्य और सहयोग के लिए भारत की नीति सुरक्षा के दृष्टिकोण के अनुरूप है। बातचीत के दौरान भाग लेने वाले देशों के प्रमुखों ने समुद्री चुनौतियों और उन्हें सामूहिक और सहकारी तरीके से संबोधित करने की आवश्यकता पर स्पष्ट विचारों का आदान-प्रदान किया।

यह भी पढ़ें :  भारत को अमेरिका से मिली बड़ी सफलता, मुंबई हमले का मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर राणा भेजा गया भारत
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय