Tuesday, May 20, 2025

मेरठ में नेपाली नौकर ने स्पोर्ट्स कारोबारी के घर से 70 लाख की चोरी,आरोपी फरार

मेरठ। गंगानगर क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में स्पोर्ट्स कारोबारी अनिल महाजन के घर से नेपाल निवासी नौकर 70 लाख रुपये के गहने चोरी करके ले गया। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नेपाल बॉर्डर तक उसके फोटो भिजवा दिए हैं। रात में ही टीम नेपाल के लिए रवाना हो गई है। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो युवक जाते हुए नजर आ रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर रही है।

 

गंगानगर की डिफेंस कॉलोनी निवासी अनिल महाजन की मोहकमपुर में स्पोर्ट्स कंपनी है। परिवार में पत्नी मंजू, पुत्र अर्पण, पुत्रवधू चांदनी और पौत्री अभ्याना हैं। शुक्रवार सुबह अनिल अपनी पत्नी मंजू के साथ दिल्ली में किसी रिश्तेदार को देखने चले गए थे। अर्पण फैक्टरी में चले गए थे। उनकी पत्नी चांदनी अभ्याना को लेकर पहले ही मायके चली गई थी। रात 11 बजे अनिल महाजन वापस आए तो घर का सामान इधर-उधर पड़ा मिला। शक होने पर कमरा खोला तो देखा कि बेड पर गहनों के खाली डिब्बे पड़े हैं। उसके बाद उन्होंने रात साढ़े 11 बजे पुलिस को सूचना दी।

 

पुलिस ने आसपास के कैमरे की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता चला कि नेपाल निवासी सम्राट उर्फ मिलन गहने चोरी करके ले गया है। अनिल महाजन ने 27 अप्रैल को ही उसे नौकरी पर रखा था। सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला मौके पर पहुंचीं और मामले की जानकारी की। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय