Thursday, June 27, 2024

यीडा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी निर्माण के लिए बोनी कपूर ने समझौते पत्र पर किया साइन

नोएडा। यमुना विकास प्राधिकरण के क्षेत्र में बनने वाली फिल्म सिटी के निर्माण के लिए आज फिल्म निर्माता बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्राइवेट लिमिटेड और यमुना प्राधिकरण के बीच समझौते पत्र पर साइन किया गया। समझौते के बाद विकासकर्ता कंपनी को जमीन पर भौतिक कब्जे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र के सेक्टर-21 में 230 एकड़ क्षेत्रफल में फिल्म सिटी का पहला चरण विकसित होगा।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

बोनी कपूर ने फिल्म सिटी बनाने को लेकर यमुना विकास प्राधिकरण के द्वारा दिए गए समझौते पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें इस बात का जिक्र किया गया है कि बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप मिलकर सीएम योगी आदित्यनाथ के सपनों को पूरा करने वाली अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी को बनाएंगे।

 

समझौते पत्र पर बोनी कपूर और यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर अरुणवीर सिंह ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान प्राधिकरण के अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय