Saturday, April 26, 2025

हनीमून के लिए जा रही नई दुल्हन अचानक हुई गायब, जांच मे जुटी पुलिस

किशनगंज। आनंदबिहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से मुजफ्फरपुर से न्यूजलपाईगुड़ी के लिए यात्रा कर रही एक महिला के किशनगंज रेलवे स्टेशन के पास लापता होने का मामला प्रकाश में आया है।

आनंद विहार स्टेशन से खुलने वाली इस ट्रेन में मुजफ्फरपुर स्टेशन से 6:30 बजे बोगी संख्या बी4 में अपने पति के साथ एक नवविवाहित शादीशुदा जोड़ा सवार हुआ, जिसे हनीमून के लिए न्यू जलपाईगुड़ी घूमने जाना था लेकिन, इस बीच इस ट्रेन से नवविवाहिता गायब हो गयी है। चलती ट्रेन से अचानक गायब हुई नई दुल्हन का नाम काजल कुमारी है जिसकी उम्र 23 वर्ष है। काजल के गायब होने के बाद उसके परेशान पति प्रिंस कुमार ने ट्रेन में उसे काफी ढूंढा, दूसरे यात्रियों से पूछताछ की लेकिन, उसकी पत्नी नहीं मिली।

बताया जा रहा है कि ट्रेन के किशनगंज स्टेशन पहुंचते ही काजल अपने बर्थ पर नहीं दिखी। वहीं पत्नी के गायब होने के बाद परेशान पति ने घटना के संबंध में किशनगंज जीआरपी थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। इधर रेल थाना पुलिस को सूचना मिलने के बाद अपने स्तर से मामले की छानबीन में जुट गई है।

[irp cats=”24”]

रेल थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने मामले की पड़ताल भी शुरू कर दी है। सूचना पर कटिहार रेल सर्किल के इंस्पेक्टर राजीव चौधरी भी किशनगंज रेल थाना पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। लापता महिला के पति ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ घूमने आनंद बिहार एक्सप्रेस ट्रेन से न्यू जलपाईगुड़ी जा रहे थे। वे मुजफ्फरपुर में सवार हुए थे। उसके बाद दो बजे रात्रि में सो गए। उसकी पत्नी ट्रेन के शौचालय में गई। उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। लापता महिला का पति पत्नी की खोजबीन ट्रेन में करने लगा। तब तक ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पहुंच चुकी थी। लापता महिला के पति प्रिंस मुजफ्फरपुर में बिजली विभाग में कार्यरत हैं। उसने अपनी पत्नी को किशनगंज स्टेशन के पास ट्रेन के शौचालय में जाते देखा था। इसके बाद से लापता महिला का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। उसने इसकी सूचना किशनगंज में अपने दोस्त को दी।

लापता महिला की शादी पांच माह पूर्व फरवरी माह में हुई थी। पुलिस अपने स्तर से घटना की जांच कर रही है। रेल पुलिस के द्वारा आसपास के सभी थानों में सूचना दी जा रही है। वहीं, इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने लड़की के मोबाइल की सीडीआर निकाली है। मोबाइल का लास्ट लोकेशन समस्तीपुर के रोसड़ा बताया जा रहा है। कॉल डिटेल के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। जल्द ही कुछ तथ्य सामने आने की उम्मीद है। वहीं लड़का और लड़की के परिजन कई आशंका से ग्रसित होकर घबराए हुए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय