Saturday, May 4, 2024

मप्र में नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संभाला कार्यभार, भगवान महाकाल और हनुमान मंदिर में की पूजा अर्चना

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और पूजन अर्चन किया। इसके बाद उन्होंने भोपाल आकर मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में विधिवत पूजा अर्चना के बाद कार्यभार संभाला। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, पूर्व मंत्री कुंवर विजय शाह, मुख्य सचिव वीरा राणा और अनेक वरिष्ठ अधिकारीगण सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मंत्रालय पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्रालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री एंटी चैम्बर में पहली बैठक में मुख्य सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों से प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इससे पूर्व प्रदेश के नवागत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के पश्चात उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मन्दिर पहुंचे और दर्शन कर भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन किया। पूजन-अर्चन पं. राजेश पुजारी, पं.आकाश पुजारी, पं. यश गुरू, पं. अर्पित पुजारी, पं. राघव पुजारी, पं.महेश पुजारी आदि ने सम्पन्न करवाया।

पूजन-अर्चन के बाद नन्दी हॉल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम एवं अपर कलेक्टर एवं प्रशासक संदीप सोनी ने भगवान महाकाल का मोमेंटो भेंट किया। इस अवसर पर उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, संभागायुक्त डॉ. संजय गोयल, आईजी संतोष कुमार सिंह, डीआईजी अनिल कुशवाह, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, एसपी सचिन शर्मा, नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ मृणाल मीना, अपर कलेक्टर प्रीति यादव, प्रशासक संदीप सोनी, जनप्रतिनिधिगण, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि एवं श्रद्धालुगण आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन-अर्चन के पश्चात भोपाल के लिये रवाना हुए। रवाना होने के पूर्व हेलीपेड पर उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिकों से सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार शाम को राजधानी भोपाल के राजाभोज विमानतल (स्टेट हैंगर) परिसर स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्टेट हैंगर पर अनेक नागरिकों ने पुष्पमालाओं से स्वागत किया और उन्हें प्राप्त मुख्यमंत्री पद के नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय