Sunday, April 27, 2025

नए मुख्यमंत्री के शपथ से पहले बोले शिवराज, मित्रों अब विदा…. जस की तस धर दीनी चदरिया !

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम से पहले नए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया कि वह प्रदेश की समृद्धि को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। इसके साथ ही अपना कार्यकाल समाप्त होने पर शिवराज ने हाथ जोड़कर कहा कि मित्रों अब विदा…. जस की तस धर दीनी चदरिया।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार सुबह अपने रोजाना पौधरोपण संकल्प क्रम में पौधारोपण करने स्मार्ट सिटी पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए नए मुख्यमंत्री को एक बार फिर शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वह प्रदेश की समृद्धि और विकास को और जनता के कल्याण को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत है। आज प्रदेश के विकास, समृद्धि और कल्याण का पौधा लगाया है। मध्य प्रदेश की जनता सुखी रहे, सबका कल्याण हो, सब पर भगवान कृपा की बरसा करते रहे। उन्होंने अंत में हाथ जोड़ते हुए कहा, मित्रो अब विदा.. जस की तस रख दीनी चदरिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय