Thursday, April 24, 2025

नोएडा में कोहरे का कहर, इस्टर्न पेरीफेरल पर पांच वाहन टकराये, कई घायल

नोएडा। दिल्ली एनसीआर में सर्द हवाओं के साथ चल रहे घने कोहरे के बीच थाना दादरी क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर आज सुबह को 5 वाहन सीरीज में टकरा गए। इस घटना में कई वाहन चालक घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
 

 

थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि आज सुबह को घने कोहरे के चलते ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कंटेनर, ट्रक आपस में टकरा गए। पीछे से आ रहे दो अन्य वाहन भी उनसे टकरा गए। उन्होंने बताया कि जब पुलिस घायलों को निकाल रही थी तब भी एक वाहन पीछे से आकर टकरा गया। जिसमें पुलिसकर्मी बालबाल बच गए। उन्होंने बताया कि हाइड्रा से खिंचवाकर कंटेनर में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर सुबह को हुए हादसे के चलते वाहनों की लंबी कतारे लग गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से वहां से हटाकर यातायात सुचारू रूप से संचालित किया गया है।

[irp cats=”24”]

 

सड़क हादसे की एक अन्य घटना में थाना सूरजपुर क्षेत्र के नवादा गोल चक्कर के पास एक व्यक्ति की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में उसकी मौत हो गई है। थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि प्रतीक नैथानी (34 वर्ष) पुत्र हरीश नैथानी अपनी स्कोडा कार में सवार होकर नोएडा से ग्रेटर नोएडा आ रहे थे। नवादा गोल चक्कर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में प्रतीक की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय