Saturday, February 22, 2025

खतौली में जल्द होगा मीडिया सेंटर की नई कार्यकारिणी का गठन, जितेंद्र राठी अध्यक्ष नियुक्त

खतौली। मीडिया सेंटर मुजफ़्फरनगर से सम्बद्ध खतौली मीडिया सेंटर की बैठक रेलवे रोड पर आहुत की गई। बैठक में मौजूद पत्रकारों ने संगठित होकर पत्रकारिता को मजबूत करने का निर्णय लिया।

बैठक में मीडिया सेंटर मुजफ़्फरनगर के अध्यक्ष अनिल रॉयल की संतुति पर जितेंद्र राठी को मीडिया सेंटर खतौली का तहसील अध्यक्ष तथा पत्रकार सुधीर मुदगल व विनीत कुमार शर्मा को संरक्षक नियुक्त किया गया।

बैठक में नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष जितेंद्र राठी ने शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी का गठन किए जाने की घोषणा की। बैठक में मीडिया सेंटर खतौली द्वारा कार्यक्रम आयोजित करके कार्यकारिणी घोषित करने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक सुधीर मुदगल, विनीत कुमार शर्मा, तहसील अध्यक्ष जितेंद्र राठी, शेखर चौहान, आरिफ सिद्दिकी, आशुतोष मिश्रा, आशीष सैनी, अरविंद सैनी, शाहिद अंसारी, आरिफ फारुखी, अमित कुमार, नवनीत शर्मा, बसंत गौतम, बिलाल अख्तर, विशाल कौशिक, नफीस अहमद, निशांत मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय