Sunday, January 19, 2025

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की नई पहल, आज से शुरू होगा जनता दरबार

भोपाल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नए साल में नई पहल शुरू करते हुए आज (सोमवार) राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित अपने निवास पर ‘जनता दरबार’ लगाएंगे। इसके माध्यम से वे जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या सुनते हैं। उनका जनता दरबार लोकप्रिय है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी अब मुख्यमंत्री आवास में जनता दरबार लगाकर जनसुनवाई करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा समस्या से संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में आम लोगों की समस्या सुनी जाएगी और समस्या समाधान के निर्देश दिये जाएंगे।

हालांकि, प्रदेश में इससे पहले दिग्विजय सिंह और उमा भारती भी जनता दरबार लगा चुके हैं। अब लम्बे अरसे बाद फिर से यह पहल शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री यादव का यह पहला जनता दरबार है। इसके लिए सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक का समय आरक्षित किया गया है। इसके माध्यम से जनता की समस्याओं का जनता के बीच जाकर निराकरण करने की कोशिश होगी।

वैसे मध्य प्रदेश में मौजूदा समय में साप्ताहिक जनसुनवाई होती है, जहां जिला स्तर पर सभी जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक प्रत्येक मंगलवार को जनता की समस्याएं सुनते हैं। इसके अलावा सीधे जनता की समस्याओं को निपटाने के लिए सीएम हेल्पलाइन पोर्टल भी है। इसके माध्यम से लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं दर्ज करवाते हैं और उसके निराकरण के बाद पोर्टल पर ही शिकायत बंद भी करा सकते हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,735FansLike
5,484FollowersFollow
140,071SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय

error: Content is protected !!