Tuesday, May 20, 2025

मेरठ में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार

मेरठ। थाना मेडिकल के शेरगढ़ी गांव में नव विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालियों ने मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया और उसके बाद घर छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस मृतका के परिजनों का इंतजार कर रही है। नव विवाहिता दीपा हरियाणा की रहने वाली थी। उसकी शादी मेडिकल थाना क्षेत्र के शेरगढ़ी में हुई थी।

दीपा की मौत के बाद ससुरालियों ने गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया। आज मृतका की मां ने पुलिस को दी सूचना। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन करते हुए आसपास लोगों से पूछताछ की। आरोपी ससुराल वाले मौके पर नहीं मिले। पुलिस की छानबीन जारी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय