Thursday, April 24, 2025

देवबंद राज्यमंत्री ने सिविल बार एसोसिएशन परिसर में 10 किलो वाट का सोलर सिस्टम लगवाए जाने की घोषणा की…

देवबंद (सहारनपुर)।पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने सिविल बार एसोसिएशन परिसर में अपनी विधायक निधि से 18 लाख रुपये की लागत से 10 किलो वाट का सोलर सिस्टम लगवाए जाने की घोषणा की।

 

पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कचहरी परिसर स्थित सिविल बार एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित सम्मान समारोह में कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनता के हित में कार्य कर रही है। हर वर्ग का विकास ही सरकार का मुख्य एजेंडा है।उन्होंने सिविल बार एसोसिएशन परिसर में अपनी विधायक निधि से 18 लाख रुपये की लागत से 10 किलो वाट का सोलर सिस्टम लगवाए जाने की घोषणा की। राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि अधिवक्ता समाज का मुख्य दर्पण होते हैं। समाज के हर पीडित व्यक्ति को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की मुख्य भूमिका होती है। इस दौरान

पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी, भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता आदि ने भी विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने राज्यमंत्री बृजेश सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अध्यक्षता सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र पुंडीर व संचालन देश दीपक त्यागी एवं नरेश चौहान ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान ब्रह्म सिंह पुंडीर, आजाद सिंह, दुष्यंत त्यागी, नरेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, मनीष कुमार, अशोक कुमार, रामप्रताप सिंह, महिपाल चौहान, ज्ञान सिंह, आदेश त्यागी, रिजवान कासमी, अब्दुल गनी, मोहम्मद आमिर, रामपाल सिंह, गुलाब सिंह सहित  काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय