Monday, May 12, 2025

सहारनपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

सहारनपुर (बिहारीगढ़) सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भगवतपुर में नवविवाहिता प्रियंका (23) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। देर रात मायके वाले हत्या का आरोप लगा थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। विवाहिता की सात माह पहले ही शादी हुई थी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

 

बिहारीगढ़ थाने के गांव आमवाला निवासी प्रियंका की शादी सात माह पहले इसी थाना क्षेत्र के गांव भगवतपुर निवासी अक्षय पुत्र दयाराम के साथ हुई थी। रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में प्रियंका की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने उसका आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया।

 

प्रियंका की मौत के बाद मायके पक्ष के लोग इकट्ठा होकर देर रात थाने पहुंचे और उन्होंने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष बीनू सिंह ने बताया कि मायके पक्ष के लोग थाने पहुंचे हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय