Tuesday, April 22, 2025

दिल्ली पुलिस की हिरासत से भाग निकला नाइजीरियाई नागरिक

नई दिल्ली। भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया एक नाइजीरियाई नागरिक दिल्ली के नरेला में अस्पताल की भीड़ का फायदा उठाकर पुलिस हिरासत से भाग निकला। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस स्टेशन नरेला में एक सूचना प्राप्त हुई थी कि एफआरआरओ के स्थानीय अधिकारी नियमित प्रक्रिया के तहत नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र (एसआरएचसी) अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए नाइजीरियाई नागरिकों इसायस और एकाजे को लेकर गए थे।

चेकअप के दौरान, इसायस ने अस्पताल के भीड़ का फायदा उठाया और परिसर से भागने में सफल रहा।

[irp cats=”24”]

पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में पीएस नरेला में भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और विदेशी अधिनियम की धारा 14 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय