Monday, May 12, 2025

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा भारत रत्न,आया नीतीश कुमार का रिएक्शन

पटना। केंद्र सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की है। इसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर दो पोस्ट किए जिसमें एक पोस्ट पर किये गये संशोधन से उनके भविष्य की राजनीति को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं।

दरअसल, केंद्र सरकार ने मंगलवार की शाम बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न देने की घोषणा की। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा, “पूर्व मुख्यमंत्री और महान समाजवादी नेता स्व. कर्पूरी ठाकुर जी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया जाना हार्दिक प्रसन्नता का विषय है। केंद्र सरकार का यह अच्छा निर्णय है।”

उन्होंने आगे लिखा, “स्व. कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी 100वीं जयंती पर दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान दलितों, वंचितों और उपेक्षित तबकों के बीच सकारात्मक भाव पैदा करेगा। हम हमेशा से ही स्व. कर्पूरी ठाकुर जी को ‘भारत रत्न’ देने की मांग करते रहे हैं। वर्षों की पुरानी मांग आज पूरी हुई है।”

इस पोस्ट के करीब एक घंटे के बाद इसे हटाकर दूसरा पोस्ट किया गया जिसमें उन्होंने एक पंक्ति जोड़ दी। उन्होंने अंत में लिखा, “माननीय मोदी जी को धन्यवाद।”

इस एक पंक्ति को लेकर अब कई तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं तथा इसे नीतीश के भविष्य को लेकर संकेत माना जा रहा है।

इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री ने राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से करीब 40 मिनट तक मुलाकात की थी, हालाँकि इस दौरान क्या चर्चा हुई इसका खुलासा न तो राजभवन ने किया है, न ही मुख्यमंत्री या उनके कार्यालय ने।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय