Sunday, April 27, 2025

बिहार में नीतीश के मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी का एक्सीडेंट, 1 सिपाही की मौत, 4 पुलिसकर्मी घायल

सासाराम। बिहार के अल्पंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान की एस्कॉर्ट गाड़ी मंगलवार तड़के रोहतास जिले के परसथुआ थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि अन्य चार पुलिसकर्मी घायल बताए गए हैं।

बताया जाता है कि मंत्री अपने गृह क्षेत्र चैनपुर से वापस पटना लौट रहे थे। रास्ते में उनके एस्कॉर्ट में शामिल एक वाहन परसथुआ थाना क्षेत्र में एनएच-30 पर रूपी बांध गांव के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान कांस्टेबल जमालुद्दीन खान के रूप में हुई है। अन्य चार घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

[irp cats=”24”]

बताया जाता है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन कोचस क्षेत्र में पुलिस लाइन की थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिक्षक भी घायल जवानों से मिले। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय