Saturday, April 19, 2025

मुज़फ्फरनगर में गंग नहर में कूदे युवक का चार दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

मोरना। चार दिन पूर्व बेलडा नहर पुल से बाइक मैकेनिक ने गंग नहर में छलांग लगा दी थी। युवक का कोई पता नहीं चल सका है। युवक के डूबकर आत्महत्या करने की आशंका के चलते परिजन युवक के शव की तलाश में जुटे हुए हैं।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेलडा निवासी अर्जुन के गंग नहर में कूद जाने की आशंका के चलते सोमवार को भी उसके शव की तलाश जारी रही। ग्रामीणों के अनुसार अर्जुन गत शुक्रवार की देर शाम को गंग नहर में कूद गया था। अर्जुन गांव में ही बाइक मरम्मत की दुकान करता था तथा मानसिक तनाव में आकर वह नहर की ओर गया और गंग नहर में छलांग लगा दी। ग्रामीण उधर दौड़े तब तक अर्जुन का कोई पता नहीं चल सका। वह अपने पीछे पत्नी व दो छोटे बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गंग नहर में कूदे युवक की तलाश गोताखोरों द्वारा कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें :  'पहले क्षत्रिय समाज का अपमान, अब कांशीराम का उड़ा रहे मजाक', भाजपा का अखिलेश पर वार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय