Saturday, April 26, 2025

नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन, 50 फॉर्म हाउस किए गए ध्वस्त

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 150 में अपना बुलडोजर चलाकर 50 पक्के निर्माण वाले फॉर्म हाउस को तोड़ा है। प्राधिकरण ने चेतावनी भी जारी की है कि जिन्होंने भी फॉर्म हाउस पर पक्का अवैध निर्माण कर रखा है, उनकी लिस्ट तैयार की जा रही है। जल्द उन निर्माण पर भी बुलडोजर चलाया जाएगा।

यमुना के डूब क्षेत्र में बने अवैध फॉर्म हाउस पर प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाया है। सोमवार को सर्किल-10 के वरिष्ठ प्रबंधक केवी सिंह की अगुआई में 50 से ज्यादा फॉर्म हाउस ध्वस्त किए गए। इनका निर्माण अवैध तरीके से किया गया था। उन्होंने बताया कि फॉर्म हाउस कई हजार वर्गमीटर में बने थे। इन लोगों ने पक्का कंस्ट्रक्शन किया था। यहां कॉमर्शियल एक्टिविटी चल रही थी। जिन फॉर्म हाउसों पर कोर्ट का स्टे है वहां यथास्थिति बनी हुई है।

बता दें कि जुलाई महीने में यमुना में आई बाढ़ के बाद इस स्थान पर बने सभी फॉर्म हाउस डूब गए थे। यहां से लोगों को निकालने के लिए तीन से चार दिनों तक एनडीआरएफ, पुलिस और प्राधिकरण को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा था। इसमें कई मवेशियों की जान तक चली गई थी। इसके बाद प्राधिकरण और जिला प्रशासन ने एक हवाई सर्वे कराया था। जिसमें अवैध निर्माण वाले फॉर्म हाउसों का चिह्नित किया गया था।

[irp cats=”24”]

कयास लगाए जा रहे थे कि इसके बाद बड़े स्तर पर अवैध फॉर्म हाउसों को ध्वस्त करने के लिए अभियान चलेगा। फिलहाल सोमवार को 50 फॉर्म हाउस को ध्वस्त किया गया। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि दोबारा कंस्ट्रक्शन किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि यमुना का करीब 5 हजार हेक्टेयर एरिया डूब क्षेत्र में है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय