Sunday, October 6, 2024

नोएडा पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार, मादक पदार्थ व अवैध हथियार बरामद

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न जगहों से पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से मादक पदार्थ और अवैध हथियार बरामद किया है।

थाना सेक्टर-63 पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि गस्त पर निकली थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर संदीप उर्फ ननकू को गिरफ्तार कर 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे में संलिप्त था। थाना सूरजपुर पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि गस्त पर निकले उप निरीक्षक आलोक कुमार ने एक सूचना के आधार पर दीपक तथा जितेंद्र को गिरफ्तार कर 40 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है। थाना जेवर क्षेत्र के खुर्जा अंडरपास के पास से आबकारी विभाग ने एक युवक को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है।

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आबकारी निरीक्षक नामवर सिंह ने एक सूचना के आधार पर खुर्जा अंडरपास के पास से आशु नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर 25 पाउच देशी शराब बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी शराब का ठेका बंद होने के बाद अवैध रूप से शराब बेचने का काम करता था। सेक्टर-24 पुलिस ने लूटपाट करने की नीयत से घूम रहे एक बदमाश को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक निशांत मलिक ने आज तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों से लूटपाट करने की फिराक में घूम रहे विकास कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने विभिन्न जगहों से दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध शराब बरामद किया है।

थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने सूरज नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 45 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने जोगेंद्र नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 40 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है। इसके अलावा थाना फेस-1 पुलिस ने गोल चक्कर के पास से सुभाष जोशी को गिरफ्तार कर उसके पास एक चाकू बरामद किया है।

थाना प्रभारी ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि यह चोरी की नीयत से घूम रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने सौरव तथा राजीव को गिरफ्तार कर उनके पास से 45 पव्वा हरियाणा मार्का शराब बरामद किया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय