Monday, April 21, 2025

नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड को पीटकर हत्या करने वाला कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में एक कुख्यात बदमाश को मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय श्रीमती सुनीति ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के रोजा याकूबपुर गांव में रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड धीरज की 14 दिसंबर को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर थाना बिसरख पुलिस जांच कर रही थी। डीसीपी ने बताया कि शुक्रवार की देर रात को बिसरख पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो संदिग्ध लोग आते हुए दिखाई दिए। शक होने पर पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश रुकने की बजाय पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाकर भागने लगे।
उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा गोली चलाई गई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली योगेंद्र उर्फ मेजर पुत्र वेद प्रकाश निवासी ग्राम रोजा याकूबपुर के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डीसीपी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि घायल बदमाश के ऊपर पूर्व में लूटपाट, गैंगस्टर, डकैती सहित विभिन्न धाराओं में 9 मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इसका एक साथी मौके से भाग गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बताया जाता है कि मृतक ने आरोपी के परिवार के किसी महिला के लिए कुछ अपशब्द कह दिया था। इस बात का बदला लेने के लिए उसने अपने साथियों के संग मिलकर धीरज की हत्या की थी।

यह भी पढ़ें :  ग्रेटर नोएडा: चार थानों में मारपीट के पांच मामले दर्ज, एक में विदेशी नागरिक पर गंभीर आरोप
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय