Sunday, May 19, 2024

नोएडा में कुख्यात चार लुटेरे गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध, विभिन्न जगहों से कई गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। थाना दादरी पुलिस ने चार कुख्यात लुटेरों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इन बदमाशों के ऊपर पूर्व में लूटपाट और पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न धाराओं में दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय नेएक सूचना के आधार पर कुख्यात लुटेरे विजय कुमार पुत्र सूरजपाल सिंह, विष्णु शर्मा पुत्र सत्य प्रकाश शर्मा, पिंटू शर्मा पुत्र अजय शर्मा, तथा विनोद पुत्र किरण पाल को गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने बताया कि ये बदमाश पूर्व में लूटपाट, पुलिस पार्टी पर जान से मानने की नियत से हमला करने सहित विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस अपराध के रास्ते इनके द्वारा अर्जित की गई संपत्ति का भी ब्योरा इकट्ठा कर रही है। उनकी संपत्ति को भी कुर्क किया जाएगा।
 

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना दादरी पुलिस ने रोहित नामक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि यह लूटपाट करने की नीयत से घूम रहा था। उन्होंने बताया कि थाना दादरी पुलिस ने सुमित उर्फ अमित को गिरफ्तार कर इसके पास से 2 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। यह काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे में संलिप्त था। उन्होंने बताया कि थाना ईकोटेक-प्रथम पुलिस ने सुमित उर्फ अमित को गिरफ्तार कर उसके पास से 2 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना जारचा पुलिस ने जाहिद नामक युवकों गिरफ्तार कर उसके पास से 1 किलो गांजा बरामद किया है।

 

उन्होंने बताया कि थाना दनकौर पुलिस ने मनीष नामक युवक को देसी तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि थाना कासना पुलिस ने हमजा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 20 क्वार्टर अवैध शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना रबूपुरा पुलिस ने राजा नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 42 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय