Thursday, May 8, 2025

अब उदयपुर शहर की वीआईपी कॉलोनी में घूमता दिखा तेंदुआ

उदयपुर। दो दिन पहले सलूम्बर नगरीय क्षेत्र में दहशत का सबब बनने के बाद अब उदयपुर शहर की वीआईपी कॉलोनी में तेंदुआ घूमता हुआ नजर आया है।

शहर के हिरणमगरी सेक्टर-9 स्थित वीआईपी कॉलोनी में देर रात 2.55 बजे घूमता हुआ तेंदुआ एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। तेंदुए की कॉलोनी में चहलकदमी के बारे में जानकारी फैलने के बाद से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। उल्लेखनीय है कि अब तक उदयपुर शहर के विभिन्न छोर पर स्थित देवाली, रामपुरा, गोवर्धनविलास, तितरड़ी, बड़गांव के आबादी क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी रही है। अब वीआईपी कॉलोनी में तेंदुए के नजर आने से लोग दहशत में हैं। इधर, टाइगर हिल क्षेत्र में भी तेंदुए की हलचल की जानकारी आई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय