Wednesday, July 3, 2024

बिहार की छह सुरक्षित सीट में पांच पर राजग और एक सीट पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार आगे

पटना। बिहार की 40 लोकसभा सीटों के छह सुरक्षित सीटों में पांच सुरक्षित सीट समस्तीपुर,हाजीपुर, जमुई, गया और गोपालगंज में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, जबकि एक सीट सासाराम पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बढ़त बनाये हुये हैं।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

हाजीपुर (सु) सीट से राजग के घटक लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रत्याशी चिराग पासवान अपने निकटतम प्रतिद्धंदी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रत्याशी शिवचंद्र राम से 16700 मतों से आगे चल रहे हैं।
समस्तीपुर (सु) संसदीय क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रत्याशी शांभवी चौधरी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के सन्नी हजारी से 38497 मतों से आगे चल रही हैं।

 

जमुई (सु) संसदीय क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रत्याशी अरूण भारती अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राष्टीय जनता दल (राजद) प्रत्याशी अर्चना कुमारी से 30423 मतों से आगे चल रही हैं।

 

गया (सु) संसदीय क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के उम्मीदवार एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) उम्मीदवार कुमार सर्वजीत से 56674 मतों से आगे चल रहे हैं।

गोपालगंज (सु) संसदीय क्षेत्र से राजग के घटक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रत्याशी डॉ. आलोक कुमार सुमन अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रत्याशी प्रेमनाथ चंचल से 40340 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

सासाराम (सु) सीट पर इंडिया गठबंधन के घटक कांग्रेस प्रत्याशी मनोज कुमार अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी शिवेश कुमार से 9800 मतों से आगे चल रहे हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय