Monday, May 29, 2023

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने की बैठक

शामली। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत से कांग्रेसी नेताओं का हौंसला बढा है।

- Advertisement -

शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कांधला मे समीक्षा बैठक कर विचार मंथन किया गया है। कांधला नगराध्यक्ष जाहिद यामीन के आवास पर बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि भाजपा का झूठ का पुलिंदा जगजाहिर हो गया है। कर्नाटक चुनाव आगामी लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल है। जाति धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले लोगों को देश की जनता ने मुहतोड़ जवाब दिया है।

पार्टी के सभी कार्यकर्ता गुटबाजी छोड़ कर अपने नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के लिए मन से काम करें। नगर निकाय चुनाव के नतीजों से निराश नहीं होना है। हिमाचल प्रदेश से चली हवा ने कर्नाटक में तूफान खड़ा कर दिया। नये लोगों के जुडने से पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी।

- Advertisement -

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा, नगराध्यक्ष जाहिद यामीन, यश अत्रि, डा. नफीस अब्बासी, कादिर जंग, रामशरण सैनी, मनीष सेन, सुशील पांचाल, अनिल चैधरी, शाहरुख, आरिफ, सलीम, महावीर सैनी, जावेद सुलेमानी, शाहिद, अब्दुला, शहजाद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,675FansLike
5,201FollowersFollow
32,576SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय