Saturday, April 12, 2025

शामली में मजदूरी दिलाने की मांग को लेकर, असंगठित मजदूर मोर्चा ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

शामली। असंगठित मजदूर मोर्चा ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों ने बुधवार को शामली कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए भटटा मजदूरों को सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम मजदूरी दिलाने की मांग की है।

बुधवार को जिलाध्यक्ष सतेन्द्र झाल के नेतृत्व में दर्जनों भटटा मजदूरों ने शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होने कहा कि शामली में लगभग 200 भटटों पर लाखों की संख्या में मजदूर कार्य करते है। ईट पथाई के मजदूरों को रेट वर्ष 2021 में 576 रूपये प्रति हजार घोषित किया गया था। जो कि भटटा मालिकों द्वारा मजदूरों को नही दिया गया।

वर्ष 2022 में भी प्रदेश सरकार द्वारा 605 रूपये ईट पथाई रेट घोषित किया गया, लेकिन नही मिला। अब वर्ष 2023 में प्रदेश सरकार ने ईट पथाई रेट 640 रूपये प्रति हजार घोषित किया है। जोकि इस वर्ष भी मजदूरों को न मिलने के आसार नजर आ रहे है।

उन्होने आरोप लगाया कि भटटों पर मजदूरों को कोई सुविधा नही मिल पाती है। जिससे मजदूरों का शोषण हो रहा है। उन्होने मामले में जांच कराकर मजदूरों को प्रदेश सरकार द्वारा घोषित रेट दिलाने की मांग की है। इस अवसर पर सुभाष, शुक्रमपाल, प्रताप, शानू, सुभाष, कुलदीप, प्रमोद, मनोज, अमित, उमेश, मोहकम, बाबूराम, नरेश, रमेश आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  शामली में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय