Sunday, April 28, 2024

स्वास्थ्य एवं सौंदर्य हेतु उपयोगी हैं तेल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

जिस प्रकार मनुष्य के जिंदा रहने के लिए स्वच्छ वायु और पानी की आवश्यकता होती है वैसे ही शरीर रूपी मशीन सही ठीक प्रकार से चले, उसके लिए सफाई के साथ समय-समय पर तेल डालना आवश्यक है। मनुष्य के शरीर को भी समय-समय पर तेल की आवश्यकता होती है।

कोई भी मौसम हो, हर मौसम में त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए तेल की मालिश करने से त्वचा ठीक बनी रहती है वहीं त्वचा की अन्दरूनी चोट में भी लाभ मिलता है। नवजात शिशु को तेल की मालिश की जाती है जिससे मौसम का असर बच्चे पर अधिक न हो। हमारे ऋषि-मुनि प्राचीन काल से ही तेल व जड़ी-बूटियां मिलाकर औषधि बनाते थे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

शिशु के साथ बड़े भी विभिन्न छोटे-छोटे रोग होने पर इन तेलों की मालिश कर अपने को सुरक्षित रखते हैं। अगर खुजली हो रही हो तो चमेली के तेल में नींबू का रस मिला कर खुजली वाले स्थान पर लगायें। लाभ मिलेगा। सर्दी के मौसम में तेज हवाओं के कारण त्वचा सफेद और सिकुड़ जाती है। आप नारियल या सरसों के तेल से मालिश करें। त्वचा पहले की तरह मुलायम हो जायेगी।

अगर आप व्यायाम करते हैं तो तेल की मालिश अवश्य करें। व्यायाम करते समय मांसपेशियों में जो खिंचाव आता है। वह ठीक हो जाता है और रक्त-संचार में वृद्धि होती है।

लहसुन की कली का रस, सरसों के तेल में डालकर गुनगुना कर लें। कान की मालिश कर एक या दो बूंद कान में डालें, दर्द में लाभ मिलेगा। गिरने से अंदरूनी चोट लगे तो सरसों के तेल में हल्दी डालकर गर्म कर लें। चोट वाले स्थान पर लगायें, लाभ मिलेगा। हाथ-पैरों के जोड़ों में मालिश करने से जोड़ों के दर्द में लाभ मिलेगा। जोड़ों में दर्द तेज हो रहा हो तो तेल में कपूर मिलाकर मालिश करें। सर्दी के मौसम में हाथ पैरों पर सूजन आ गई हो तो सरसों के तेल में सेंधा नमक मिला कर लगायें, लाभ मिलेगा। इस मिश्रण से दांतों से संबंधित रोगों में भी लाभ मिलता है। कमर दर्द होने पर नारियल के तेल में सौंठ पाउडर मिलाकर उसकी मालिश करें।

जैतून के तेल में नाखून भिगोने से नाखून चमकने लगेंगे। सौंदर्य निखारने में भी तेल बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। तेलों में विभिन्न प्रकार की जड़ी बूटियां मिलाकर रंग निखार सकती हैं। वहीं त्वचा को सुंदर व आकर्षक बना सकती हैं।
नहाने से पहले गुनगुने तेल से त्वचा की मालिश करें। फिर गुनगुने पानी से नहायें। सर्दी के मौसम में सर्द हवाओं से आपकी त्वचा सुंदर व कोमल बनी रहेगी। एड़ी न फटे, इस हेतु जैतून के तेल को गुनगुना कर उसमें नींबू का रस ग्लिसरीन मिलाकर लगायें। जैतून के तेल की गर्दन पर मालिश करें।

अगर गर्दन काली पड़ रही हो तो जैतून के तेल में हल्दी व बेसन मिलाकर गर्दन पर लगायें। अपने आप सूखने दें। मौसम के अनुसार ठंडे या गुनगुने पानी से साफ करें। आप चाहें तो इसे चेहरे पर भी लगा सकती हैं। चेहरे पर अधिक बाल हों तो आटा, हल्दी, तेल की कुछ बूंदे मिलाकर इस पेस्ट को लगायें। नींबू का रस, आटे का चोकर, दही, शहद और तेल की कुछ बूंदें डालकर उबटन तैयार कर लें। इसे प्रतिदिन लगायें। त्वचा का रंग निखरेगा।

भौंहें घनी करने के लिए जैतून के तेल की मालिश करें। हाथ पैरों की त्वचा को सुंदर बनाने के लिए तेल में नींबू का रस मिला कर लगायें। हाथ-पैरों की त्वचा फटेगी नहीं। इसका प्रयोग हाथ धोने के तुरंत बाद करें। कुछ दिनों में ही आपकी त्वचा सुंदर व आकर्षक बन जायेगी। कुहनी, काली पड़ जाती है। नींबू के रस में शहद मिलाकर लगायें। नींबू के छिलके कच्चे दूध में भिगो कर कुहनी पर रगड़ें। कुहनी साफ हो जायेगी।

हाथ पैर की देखभाल के साथ चेहरे की सफाई व देखभाल अति आवश्यक है। चेहरा व्यक्ति का आइना है। चेहरे को सुंदर बनाने के लिए जैतून के तेल में बादाम का तेल और कैस्टर ऑयल मिलाकर चेहरे की मालिश करें। जैतून के तेल में आटे का चोकर, बेसन व दही मिलाकर लगायें। इस पेस्ट को कुछ समय तक लगा रहने दें। अपने आप सूख जाये तो गुनगुने पानी से चेहरा साफ करें।

रात को सोने से पहले बादाम के तेल में मोम पाउडर डालकर गर्म कर लें। अच्छी तरह मिल जाने पर नीचे उतार कर ठंडा कर लें। एक शीशी में भरकर रख लें। इस मिश्रण को लगायें। आप चाहें तो इसमें अपनी पसंद की सुगंध या गुलाब जल भी डाल सकती हैं।

चेहरे के मुंहासे दूर करने के लिए चेहरे की नियमित सफाई करें। दिन में तीन बार पानी से चेहरा अवश्य साफ करें। नारियल के तेल की कुछ बूंदें, आटा, नींबू  के रस और शहद में मिलाकर लगायें। सप्ताह में दो बार इस उबटन का प्रयोग करें। नियमित भाप लें। चेहरे पर मुंहासे धीरे-धीरे कम होने लगेंगे।  अगर चेहरे पर जलने से कोई निशान पड़ गया तो हो तो नारियल का तेल उस जगह पर लगायें। वह निशान अपने आप दूर होंगे। चेेचक के दाग भी नारियल का तेल लगाने से धीरे-धीरे दूर हो जायेंगे।

आज सभी के सामने बालों से संबंधित परेशानियां हैं। आज फैशन की वजह से कोई बालों में तेल लगाना पसंद नहीं करता। विभिन्न प्रकार के साबुन या शैम्पू बदलना भी इसका मुख्य कारण है। तेल में सिरका मिलाकर  बालों में लगायें। ऐसा करने से बालों की जड़ें मजबूत होगी। बालों को घना करने के लिए लिए जैतून के तेल में बादाम का तेल मिलाकर लगायें।

नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर लगाने से बालों की रूसी दूर होगी। बाल अधिक गिर रहे हों तो तिल के तेल में कपूर, आंवला पाउडर और बादाम का तेल मिलाकर लगायें। इस तेल को बाल धोने से एक दिन पहले लगायें। कुछ समय इसका प्रयोग करने से बाल गिरने रूक जायेंगे। अगर जूं पड़ गई हो तो नीम का तेल लगायें। जिस प्रकार मनुष्य को भोजन की आवश्यकता है, उसी प्रकार त्वचा को भी सुंदर व स्वस्थ बनाये रखने के लिए तेलों की आवश्यकता होती है। इन तेलों के अभाव में त्वचा और बाल बेजान व रूखे हो जायेंगे।
– नीलम गुप्ता

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय