Saturday, April 12, 2025

गाजियाबाद में महिला के साथ बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, तमाशा देखते रहे लोग

गाजियाबाद। गाजियाबाद में एक बेहद डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो का संज्ञान पुलिस ने ले लिया है और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वीडियो 2 मिनट 37 सेकंड का है जिसमें एक औरत के साथ बर्बरता हो रही है और पूरा गांव खड़े होकर तमाशा देख रहा है। हैरानी की बात यह है की विवाहिता का पति यूपी पुलिस पीएससी में है

 

2 मिनट 37 सेकंड इस वीडियो को देखिए जैसे यह वीडियो 1 मिनट 09 सेकंड में पहुंचता है एक दरवाजा खुलता है और उसमें से एक महिला को घसीटते हुए बाहर सड़क पर लाया जाता है। लोग चिल्ला रहे हैं माना कर रहे हैं लेकिन मदद को कोई आगे नहीं आ रहा है। अभद्र भाषा का प्रयोग हो रहा है लेकिन शिकार केवल महिला हो रही है और उसकी मदद कोई नहीं कर रहा है।

 

उसके कपड़े भी शरीर से फेंके जा रहे हैं हाथ में बल कटी लिए एक शख्स दिख रहा है। कई बुजुर्ग और युवा भी खड़े हैं लेकिन मजाल है कि जो कोई महिला के सपोर्ट में या उसे बचाने के लिए आया हूं।

 

अब हम आपको पूरा विवाद बताते हैं यह जो महिला इस वीडियो में पीड़ित दिख रही है। यह मोदीनगर क्षेत्र की रहने वाली है। इसकी शादी गाजियाबाद के थाना भोजपुर के नगला बैर गांव में हुई है। पुलिस के मुताबिक इस महिला से दहेज मांगा जा रहा था आज यह महिला जैसे ही वापस अपने ससुराल में पहुंची तो उसके साथ बदसलूकी की गई । उसे घर से बाहर निकाल दिया गया और उसके साथ मारपीट की गई।

यह भी पढ़ें :  गाजियाबाद में मुठभेड़: गौकशी के आरोपी चार तस्कर गिरफ्तार, दो घायल

 

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का दावा है कि पुलिस मौके पर गई है और इस महिला के ससुर को हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि बाकी लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

वही पीड़ित के पिता का कहना है की उन्होंने 15 दिसंबर 2022 में शादी की थी। जिसमें 40 से 45 लाख का खर्चा किया गया था। लेकिन इससे भी यह परिवार संतुष्ट नहीं था। पिता का कहना है कि उनका दामाद यूपी पुलिस पीएससी में है जो धमकी देता है कि मैं कुछ भी कर सकता हूं और पुलिस मेरा कुछ नहीं करेगी।

विवाहिता का पति तो अपनी ड्यूटी पर है। अब देखना होगा कि कब तक पुलिस दोषियों पर कार्रवाई करती है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय