Tuesday, May 20, 2025

मुख्यमंत्री योगी की बैठक से दूर रहे ओमप्रकाश राजभर, केशव के पास थे, फिर आये चर्चा में

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ और वाराणसी मंडल की साेमवार काे बैठकें की। इसमें वाराणसी मंडल की बैठक में जहुराबाद से विधायक व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को भी रहना था। जिस वक्त मुख्यमंत्री बैठक कर रहे थे, उसी वक्त ओमप्रकाश राजभर अपने साथियों के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद ओमप्रकाश राजभर अपने राजनीतिक स्टैंड के कारण एक बार फिर से चर्चा में आ गये हैं।

ओमप्रकाश राजभर ने बीते दिनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पक्ष में तमाम ​बातें कही थी। तभी से ओमप्रकाश राजभर को केशव प्रसाद के खेमे का माना जा रहा है। इससे पहले ओमप्रकाश अपने विधायक बेदी राम की पैरवी कर चर्चा में आये थे। विधायक बेदी राम का नाम नीट परीक्षा लीक में आ गया था। जिसमें ओमप्रकाश राजभर को सक्रिय होना पड़ा था, लेकिन बाद में राजभर ने बेदी राम से पल्ला झाड़ लिया। जब बेदी राम के खिलाफ कोर्ट केस की जानकारी हो गयी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय